Skip to main content

Rajasthan ka bhugol or bhautik bhugol ki shakha kya hai

Also Read

आज हम राजस्थान की स्थिति, विस्तार आकृति एवं भौतिक स्वरूप के बारे में पढ़ेंगे तो शुरुआत करने से पहले हमारी इस पोस्ट पर आप अपनी राय जरूर दें कि आपको पोस्ट कैसी लगी क्योंकि आपकी राय से मैं आगे की पोस्टों को और बेहतर तरीके से लिख पाऊंगा तो शुरुआत करते हैं।

हम राजस्थान के अध्ययन को निम्न भागों में बांट देंगे जो कि नीचे दिए गए हैं
1. स्थिति (location)
2. विस्तार (Extent)
3. आकृति
4. स्थलीय सीमा
5. भौतिक स्वरूप

निम्नलिखित 5 बिंदुओं में से आज हम केवल एक बिंदु राजस्थान की स्थिति (location) के बारे में पड़ेंगे और आगे के बिंदुओ को next पोस्ट में आप देख पाएंगे जिसके लिंक नीचे दिए गए होंगे।

Part-1

Rajasthan ki sthiti(स्थिति) :-


वीरों की जन्मभूमि कहे जाने वाला राजस्थान हमारे देश भारत के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य (1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद) है इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर (132140 वर्ग मील) है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% है जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान देश का सातवां सबसे बड़ा राज्य (तेलंगाना के गठन के बाद) है राजस्थान पूर्व में गंगा यमुना नदियों के व्रत मैदान दक्षिण में मालवा के पठार तथा उत्तर उत्तर पश्चिम में सतलुज व्यास नदियों के मैदान द्वारा तथा पश्चिमी पाकिस्तान से घिरा हुआ है राजस्थान का भौतिक स्वरूप अत्यंत जटिल विशिष्ट विविधता पूर्ण है जहां एक और विशाल मरुभूमि है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी एवं मैदानी भाग है इस भूभाग का भौतिक स्वरूप या भूगोल इतिहास में होने वाली आंतरिक शक्तियों तथा जलवायु से नियंत्रित बाह्य शक्तियों के सम्मिलित प्रभाव से उत्पन्न क्रियाओं का परिणाम है यह भूखंड विश्व के प्राचीनतम के दक्षिणी भाग गोंडवाना लैंड का भाग है राज्य के मध्य में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक फैली अरावली पर्वतमाला है जलवायु की दृष्टि से दो भागों में विभाजित करती है राजस्थान की भौगोलिक स्थिति को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है -


Rajasthan ka bhugol
Rajasthan ka bhugol


राजस्थान प्रदेश 23 डिग्री 3 सेकंड उत्तरी अक्षांश से 30 डिग्री 12 सेकंड उत्तरी अक्षांश (कुल अक्षांश विस्तार 7 डिग्री 9 सेकंड ) तथा 69 डिग्री 30 सेकंड पूर्वी देशांतर से 78 डिग्री 17 सेकंड पूर्वी देशांतर (कुल देशांतरीय विस्तार 8 डिग्री 47 ) सेकंड के मध्य स्थित है 


bhautik bhugol ki shakha kya hai
bhautik bhugol ki shakha kya hai


राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा 23.5 डिग्री या 23 डिग्री 30 सेकंड उत्तरी अक्षांश रेखा के उत्तर में स्थित है कर्क रेखा राज्य में डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बांसवाड़ा जिले के मध्य से गुजरती (26 किलोमीटर लंबाई में ) है बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीकी स्थित शहर है कर्क रेखा के उत्तर में होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का अधिकांश भाग उपोषण या शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है बांसवाड़ा जिले का अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में है





Comments

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Popular posts from this blog

रूपनाथ जी (झरड़ा)- राजस्थान के लोक देवता

राजस्थान व सभी जिलों की आकृति किस के समान है - 2021

लक्ष्मी के 15+ पर्यायवाची नाम (Lakshmi Synonyms) - अर्थ, महत्व और पूजा विधि | हिन्दू देवी

कर्ण - कर्ण के पर्यायवाची शब्द

Dholpur - धौलपुर में क्रांति 1857

राजस्थान में खारे पानी की झीलें वह उनकी ट्रिक

महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध एवं उनसे सम्बंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी व पुलिस की भूमिका/Rajasthan police notes

Rajasthan latest 41 district with map 2025

हड़बूजी(hadbu ji)- rajasthan ke pramukh lok devta